ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भीमताल मार्ग के समीप मेहरा गांव के पास विशाल पेड़ गिरा, यातायात हुआ बाधित 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

भीमताल। तेज आंधी तूफान के बाद मेहरागांव के पास पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा साथ ही हवाओं में पेड़ की टनिया टूटे हुए दिखाई दी।

इसके साथ ही तूफान के कारण कई जगह विद्युत आपूर्ति पूरी तरह तप हो गई विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा रात में कड़ी मशक्कत के बाद कुछ स्थानों पर बिजली उपलब्ध करवा दी गई।

लेकिन अधिकांश क्षेत्र अभी भी विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण परेशान दिखाई दिए कुछ देर के आए आंधी तूफान ने कई मार्गों को अवरुद्ध कर दिया।

फिलहाल इस आई आंधी तूफान से कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कई पेड़ गिरने के कारण वन संपदा को लाखों का नुकसान हो चुका है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दोहरी पेंशन घोटाला: 1377 सेवानिवृत्त कर्मचारी ले रहे वृद्धा-विधवा पेंशन
error: Content is protected !!