ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

बीएलओ घर-घर पहुंचकर कर रहे नोटिस वितरण, एक सप्ताह के भीतर दस्तावेजों सहित देना होगा जवाब

हल्द्वानी। आगामी चुनावों को देखते हुए हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के दूसरे चरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। अभियान के तहत मंगलवार से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर उन मतदाताओं को नोटिस वितरित कर रहे हैं, जिनके नाम, पते, आयु अथवा अन्य विवरणों में किसी प्रकार की विसंगति दर्ज की गई है।

निर्वाचन विभाग के अनुसार हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में करीब 47 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनावों के दौरान किसी भी पात्र मतदाता को परेशानी का सामना न करना पड़े और निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनी रहे।

विधानसभा के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) ए.पी. वाजपेयी ने बताया कि जिन मतदाताओं को एसआईआर के तहत नोटिस प्राप्त होगा, उन्हें एक सप्ताह के भीतर आवश्यक दस्तावेजों और साक्ष्यों के साथ अपना जवाब निर्वाचन विभाग को उपलब्ध कराना होगा। प्राप्त अभिलेखों का सत्यापन करने के बाद विभाग संबंधित त्रुटियों का निस्तारण करते हुए मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन करेगा।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि यदि उन्हें नोटिस प्राप्त होता है तो उसे नजरअंदाज न करें। निर्धारित समय सीमा के भीतर मांगे गए दस्तावेज जमा कर सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची का शुद्धिकरण समय पर पूरा किया जा सके और भविष्य में मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें :  रामगढ़ महाविद्यालय में अभिविन्यास एवं तिरंगा रैली का आयोजन

You missed

error: Content is protected !!