नैनीताल। श्री सेवक सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी श्री नन्दा देवी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की, जबकि संचालन जगदीश बावड़ी ने किया।
बैठक की शुरुआत में सभा के सक्रिय कार्यकर्ता आनंद बिष्ट को उत्तराखंड सरकार द्वारा नैनीताल नगर पालिका का मनोनीत सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। सभा की ओर से उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान न केवल आनंद बिष्ट की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि श्री सेवक सभा के लिए भी गौरव का विषय है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष श्री नन्दा देवी महोत्सव-2026 का आयोजन 16 सितंबर से 23 सितंबर तक किया जाएगा। महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया। आयोजन को लेकर सदस्यों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए, जिन पर विस्तार से चर्चा हुई और कई सकारात्मक सुझाव सामने आए।
सभा में हाल ही में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 2 अगस्त को सावन माह के अवसर पर श्री सेवक सभा की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा आगामी श्री रामलीला महोत्सव तथा विजयादशमी के आयोजन को लेकर भी प्रारंभिक चर्चा की गई और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में घनश्याम लाल साह, अशोक साह, राजेंद्र बिष्ट, बिमल चौधरी, बिमल साह, मुकेश जोशी, ललित साह, मनोज साह, हरीश राणा, मोहित लाल साह, हीरा सिंह, आशु बोरा, मिथिलेश पांडे, गिरीश भट्ट, हिमांशु जोशी, कमलेश ढौंडियाल, अमर साह, प्रदीप सिंह, अतुल साह, गोविंद सिंह, दीपक साह, गोधन सिंह, विक्रम साह, प्रो. ललित तिवारी सहित सभा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


