ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

कलयुगी बेटे ने पिता की चाकू से गोद कर दी हत्या,थाने पहुंचकर पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

उधम सिंह नगर। कलयुगी बेटे ने अपने पिता की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पुत्र ने खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय रुद्रपुर के वार्ड नं सात आजाद कॉलोनी के रहने वाले तोताराम राठौर उम्र 50 वर्ष अपने दो बेटे और बहू के साथ रहता था. तोताराम का उसके बड़े पुत्र एवं भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक राठौर से अक्सर विवाद होता था।

शनिवार की सुबह तोताराम और दीपक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दीपक ने अपने पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी. आरोपी बेटे ने हत्या करने के बाद खुद ही थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पिता की हत्या के बाद खून से सने हुए कपड़े पहनकर दीपक ट्रांजिट कैंप थाना में पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया, पुलिस ने आरोपी की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक तोताराम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर कर घटना स्थल की जांच कर कुछ सैंपल एकत्र कर लें गई।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाले तोताराम राठौर उम्र 50 का मकान को लेकर विवाद उनके बड़े दीपक राठौर के साथ था।

दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, आरोपी ने थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं इस घटना के बाद से इलाके सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें :  काठगोदाम व चोरगलिया थानों के भवन निर्माण में उत्कृष्ट कार्य पर सहायक अभियंता जयांक पाण्डे को एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!