ब्रेकिंग न्यूज़
जमरानी बांध परियोजना में लापरवाही पर सख्त हुए सीडीओ, धीमी प्रगति, मलबा निस्तारण और गुणवत्ता निगरानी पर जताई नाराजगीहल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगात
खबर शेयर करे -

नैनीताल में प्रसिद्ध मां नैना देवी मंदिर में रील और वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। मां नयना देवी मंदिर में बीते कुछ दिनों से  अमर्यादित ढंग से वीडियो व रील बनाई जा रही थी।

जिसको लेकर अब मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में वीडियो व रील बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि अगर मंदिर परिसर के अंदर किसी के ने रील या वीडियो बनाई तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है।

बता दे कि मंदिर परिसर में अमर्यादित वस्त्र पहन कर जाने में भी प्रतिबंध लगाया गया है।

मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने कहा कि बीते दिनों मंदिर परिसर में एक महिला की ओर से फिल्मी गीत पर रील बनाकर उसको वायरल किया गया है।

जिससे भक्तों की भावनाएं आहत हई हैं।उन्होंने मंदिर आने वाले लोगो से अनुरोध करते हुए कहा कि परिसर में अमर्यादित वस्त्र पहनकर ना आये और साथ ही रील या वीडियो ना बनाए।

अगर कोई भी ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने महिला स्वयं सहायता समूहों को वितरित किए ऋण, डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता पर किया जागरूक

You missed

error: Content is protected !!