ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेल
खबर शेयर करे -

मेष

आज दूसरों के सामने ज्यादा बातें करने से बचें। आप यात्राओं पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है। काल्पनिक बातों में आपका समय बर्बाद हो सकता है।

वृष

आज आपके भाव कुछ नकारात्मक हो सकते हैं,लेकिन आपको धैर्यवान होना चाहिए। आप धन को लेकर कुछ संकोच में आ सकते हैं। मित्रों के प्रति भोजन में शुद्धता का ध्यान रखें। कानूनी मामलों को आप अपने पक्ष में कर सकते हैं।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में लोग आपका अनहित करने की सोच सकते हैं। यद्यपि वे सफल नहीं होंगे,किंतु किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको पूरी तैयारी रखनी होगी।

कर्क

आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। शांत रहें और परिस्थितियों का अवलोकन करें। सेहत नरम होने की आशंका है। आपको पेट में सूजन और अपच की समस्या हो, तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श ले लें।

सिंह

आज साइबर ठगी को लेकर सावधान रहें। व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है,किंतु कई अच्छे मौके भी आपके हाथ से छूट सकते हैं। धन कमाने के लिए गलत मार्गों का चुनाव न करें। अधिकारियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।

कन्या

आज दिन की शुरुआत किसी शुभ सूचना से होगी। कारोबार में कुछ बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। दूसरों के ऊपर निर्भर रहने से आपको नुकसान होगा। व्यवसाय में सहयोगियों के ऊपर आपको शंका हो सकती है।

तुला

आज उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल में कमी महसूस करेंगे। आप स्थान-परिवर्तन को आतुर हो सकते हैं। एकतरफा होकर कोई भी निर्णय न लें। आप आसपास की परिस्थितियों का अच्छी तरह से मूल्यांकन करेंगे।

वृश्चिक

आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है। परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। आपके ऊपर गलत आरोप लग सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर आपकी अपेक्षा गलत सिद्ध हो सकती है।

धनु

आज नई संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा है। दांपत्य संबंधों में आकर्षण भाव बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों धन के हिसाब-किताब में सावधानी रखें। सभी कार्य आपकी अपेक्षा के अनुरूप ही होंगे। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं।

मकर

आज पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने और मनोरंजन के लिए जा सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश से धन लाभ होगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। आप अपने घर के उपकरणों की मरम्मत आदि करवा सकते हैं।

कुंभ

आज धन को लेकर भाग्य साथ नहीं है। अनावश्यक विचारों के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। ऐसे कार्यों से बचें जिनको लेकर आपके मन में आत्मविश्वास का भाव न हो।

मीन

आज प्रेम संबंधों को लेकर जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। नौकरीपेशा अपने काम की गुणवत्ता से प्रसन्न नहीं रहेंगे। घर को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। आप लोगों से सलाह की अपेक्षा रखेंगे,लेकिन उचित सलाह मिलना कुछ कठिन है।

यह भी पढ़ें :  CISCE जोनल फुटबॉल चयन ट्रायल में ऑल सेंट्स कॉलेज का दबदबा, सेंट मैरीज़ को 9-0 से हराया

You missed

error: Content is protected !!