ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

नैनीताल में महिला पुलिस कर्मी द्वारा लगातार थप्पड़ मारने से आहत छात्र नेताओं का प्रतिनिधिमंडल आयुक्त और एस.एस.पी.से मिला

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। महिला पुलिस कर्मी द्वारा छात्र नेता को लगातार थप्पड़ मारने से आहत छात्र नेताओं का प्रतिनिधिमंडल आयुक्त और एस.एस.पी.से मिला। शिकायतकर्ताओं की शाम आठ बजे एस.ओ.सुनेंगे शिकायत।
नैनीताल में तल्लीताल के इंडिया होटल गेट के समीप तैनात महिला पुलिस एस.आई.ने आज पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष निशांत कुमार को लगातार तीन थप्पड़ जड़ दिए।

निशांत ने छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ आयुक्त दीपक रावत और फिर एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीणा से मुलाकात कर मामले की शिकायत की।

निशांत ने अपनी शिकायत में कहा है कि आज वो दोपहर लगभग 12:30 बजे बिड़ला स्कूल मार्ग पर अपने मित्र के घर भोजन के लिए जा रहा था।

निशांत आल्टो टैक्सी कार को चलाकर जा रहे थे। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें ज़ू रोड में जाने से महिला दरोगा प्रेमा कोरंगा ने रोका जबकि अन्य वाहनों को जाने दिया।

आरोप लगाया गया है कि उनके सामान्य सवाल पूछने पर महिला दरोगा ने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने, वहां मौजूद कासिम, आमिर, बंटी, राजू, फिरोज़ आदि को प्रत्यक्षदर्शी बताया। शिकायती पत्र में निष्पक्ष जांच के साथ उचित कार्यवाही की मांग की है।
भावेश ने बताया कि आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि मामले में एक्शन लिया जाएगा। एक दो दिनों में मामले में शामिल सभी लोगों को बुलाया जाएगा।

पुलिस कप्तान ने भी एस.ओ.को फोन कर मामले को निस्तारित करने को कहा, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल एस.ओ.से मिला।

एस.ओ.रमेश बोहरा ने उन्हें शाम 8 बजे बुलाया है। आयुक्त और पुलिस कप्तान से मिलने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष उत्कर्ष बिष्ट, पूर्व सचिव राहुल, महासंघ सचिव भावेश, दीपक आर्या, काशी सिंह रावत और मंनोज रहे। खबर लिखे जाने तक वार्ता चल रही थी।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर की शोध छात्रा आभा ने पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक दी, शोध में औषधीय पौधों के एंटीऑक्सीडेंट गुणों का किया अध्ययन

You missed

error: Content is protected !!