ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

जीएनएम का कोर्स कर रही एक नाबालिग किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया,नाबालिग पेट दर्द की शिकायत लेकर अल्मोड़ा के जिला अस्पताल पहुंची थी

अल्मोड़ा।  निजी संस्थान से जीएनएम का कोर्स कर रही एक नाबालिग किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग पेट दर्द की शिकायत लेकर उपचार के लिए अल्मोड़ा के जिला अस्पताल पहुंची थी।

लेकिन यहां उसे अचानक प्रसव पीड़ा उठी और उसने एक बच्ची को जन्म दे दिया। दोनों को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी अल्मोड़ा के निजी संस्थान से जीएनएम का कोर्स कर रही है। सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास वह पेट दर्द की शिकायत लेकर अपनी दो सहेलियों के साथ जिला अस्पताल पहुंची। इसी बीच वह अस्पताल के शौचालय की ओर गई तो उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। किशोरी के चीखने की आवाज सुन उसकी सहेलियों ने अस्पताल के कर्मचारियों से मदद मांगी और किशोरी को कर्मचारियों की मदद से वार्ड में ले जाया गया जहां किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिला अस्पताल के पीएमएस डाॅ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि बच्ची को जन्म देने वाली किशोरी की उम्र आधार कार्ड के अनुसार महज 17 साल है। उन्होंने बताया कि किशोरी और उसकी नवजात बच्ची को महिला अस्पताल में रखा गया है और दोनों की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि किशोरी के नाबालिग होने के कारण इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

कोतवाल अल्मोड़ा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। लेकिन अभी इस मामले में कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए बने ठोस एक्शन प्लान, वन्यजीव पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी

You missed

error: Content is protected !!