ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से तनाव लगातार बढ़ रहा है. आतंकियों ने मंगलवार (11 जून) को डोडा जिले में सेना के अस्थायी संचालन बेस (TOB) पर हमला करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि आतंकियों की गोली से एक नागरिक घायल हुआ है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को इस हमले की जानकारी दी है।

जम्मू-कश्मीर के रियासी के बाद आतंकियों ने एक बार फिर दो जगहों पर आतंकी हमला किया है. 48 घंटे के भीतर तीन आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

आतंकियों ने मंगलवार को जम्मू संभाग के कठुआ जिले में फायरिंग की, जिसके जवाब सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है।

इसके साथ ही आतंकवादियों ने डोडा जिले के छतरकला इलाके में सेना के कैंप पर हमला किया. कठुआ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा हुआ है. एडीजीपी जम्मू ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है और ऑपरेशन जारी है. इससे पहले आतंकियों ने रविवार को आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं को शिव खोड़ी मंदिर से कटरा ले जा रही एक बस पर गोलीबारी की थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग जख्मी हो गए थे.

डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार रात आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक मुठभेड़ शुरू हो गई है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने बताया कि जिले के चतरगला इलाके में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की एक संयुक्त चौकी पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी है.

कठुआ में दहशतगर्दों ने बरसाईं गोलियां, एक आतंकी ढेर

डोडा से पहले जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के एक गांव में मंगलवार शाम आतंकवादियों ने हमला किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया।

बाकी बचे छिपे हुए आतंकवादियों के खिलाफ व्यापक अभियान जारी है. माना जा रहा है कि इन आतंकियों ने सीमा पार से घुसपैठ की है. हीरानगर में आतंकियों की गोलीबारी में 3 नागरिक घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए हीरानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रियासी आतंकी हमले में 9 श्रद्धालुओं की हुई थी मौत

जम्मू क्षेत्र में यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हाल में आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं को शिव खोरी मंदिर से कटरा ले जा रही 53 सीट वाली एक बस पर रियासी जिले के पोनी इलाके में तेरयाथ गांव के पास रविवार को गोलीबारी कर दी थी. हमले के बाद बस खाई में जा गिरी थी. इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग जख्मी हो गए थे।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर की शोध छात्रा आभा ने पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक दी, शोध में औषधीय पौधों के एंटीऑक्सीडेंट गुणों का किया अध्ययन

You missed

error: Content is protected !!