ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय रानीखेत के द्वारा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

रानीखेत। अमित कुमार महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त मुख्यालय रानीखेत के निर्देशन पर डॉक्टर ओ.बी. सिंह उपमहानिरीक्षक, चिकित्सा सीमांत रानीखेत द्वारा केन्द्रीय विद्यालय रानीखेत में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डाॅक्टर ओ.बी. सिंह उपमहानिरीक्षक, चिकित्सा सीमांत रानीखेत ने केन्द्रीय विद्यालय रानीखेत के छात्र-छत्राओं को नशा से होने वाले नुकसान व स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्यप्रभाव के बारे मे जानकारी दी।

कार्यक्रम के माध्यम से सशस्त्र सीमा बल के जवानों व अधिकारियों द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे तथा वारिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त जनता विशेषकर युवाओं व छात्र- छात्राओं से इस कार्यक्रम में पूर्ण सहभागिता करने का आहवान किया।

इस मौके पर राम कुमार प्रसाद, द्वितीय कमान अधिकारी, राकेश कुमार दुबे प्रघानाचार्य, अध्यापक, अध्यापिकाओं के साथ समस्त छात्र-छात्राओं केन्दीय विद्यालय रानीखेत एवं एस.एस.बी के अधीनस्थ अधिकारी व जवान कार्यक्रम में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  एक मंडी-एक गांव योजना से किसानों को मिलेगा बाजार, भंडारण और प्रसंस्करण का सहारा

You missed

error: Content is protected !!