ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत,  3 लोग गंभीर रूप से घायल, 3 घायलों का खिर्सू सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में चल रहा है इलाज 

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में कठुली-खिर्सू मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

इनमें से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के खिर्सू क्षेत्र में एक कार चलते समय अपना संतुलन खो बैठी. इसके बाद कार सीधे खाई में जा गिरी. कार में सवार सात लोग भी इसी खाई में गिरे.

इस हादसे को देख मौके पर चीख-पुकार मच गया. देखते ही देखते ये भयानक हादसा जिंदगियां लीलने लगा. मौके पर ही 4 लोगों ने दम तोड़ दिया. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. खाई में गिरे लोगों को रेस्क्यू किया गया. इसके साथ ही आनन फानन में सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.

हेलीकॉप्टर से किया लोगों का रेस्क्यू

यहां अस्पताल में 7 में से 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं 3 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक घायलों को हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया था।

मृतको में 18 वर्षीय सृष्टि, 13 वर्षीय आरूषी, 9 वर्षीय सौम्य समेत वाहन चालक मनवर शामिल है. जबकि घायलो में 14 वर्षीय साक्षी, 15 वर्षीय समीक्षा, 11 वर्षीय सागर शामिल हैं।

ग्रामीणों के मुताबित वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चला रहा था. हालांकि एसडीएम श्रीनगर ने बताया कि हादसे की जांच के बाद ही इसके कारणों का खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़ें :  रामगढ़ महाविद्यालय में नॉर्वे की टीम पहुंची, यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम से व्यावसायिक शिक्षा के नए अवसरों पर चर्चा

You missed

error: Content is protected !!