ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

डोभाल चौक पर हुई फायरिंग की घटना,तीन युवकों को लगी गोली,एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत,अन्य दो घायल

देहरादून। बीती रात रायपुर के डोभाल चौक पर फायरिंग की घटना हुई है जिसमें तीन युवकों को गोली लगी है वहीं एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है। जबकि अन्य दो घायल हैं। बताया जा रहा है कि ब्याज के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।

हड़कंप तब मचा जब मृतक का शव सुबह नाले से बरामद हुआ। युवक गोली लगने के बाद भागा और एक नाले में जा गिरा। रातभर पुलिस और परिजन ढूंढते रहे लेकिन युवक नहीं मिला। सुबह क़रीब छह बजे युवक का शव मिला।

परिजन और स्थानीय निवासियों ने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंचे विधायक उमेश शर्मा काऊ ने समझाकर लोगों को शांत किया। अब पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया है।

प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार रायपुर क्षेत्र निवासी रवि बडोला ने अपनी कार डोभाल चौक के पास रहने वाले देवेंद्र शर्मा उर्फ़ भारद्वाज को दी थी। इस कार के रवि बडोला चार लाख रुपए मांग रहा था, लेकिन भारद्वाज ने कार का सौदा साढ़े तीन लाख रुपए में कर दिया। इस बात से नाराज़ रवि बडोला अपने दो साथियों सुभाष क्षेत्री और मनोज नेगी के साथ अपनी कार लेने के लिए भारद्वाज के घर जाने लगा।

इस दौरान किसी ने भारद्वाज को सूचना दे दी कि बडोला उसे मारने के लिए आ रहा है। भारद्वाज ने भी अपने साथियों को बुला लिया। जैसे ही बडोला और उसके साथी वहां पहुंचे तो भारद्वाज ने गोलियां चला दी।

इसमें बडोला, क्षेत्री और नेगी तीनों को गोली लग गई। बडोला गोली लगते ही भाग गया और कहीं नाले में गिर गया। जबकि, क्षेत्री और नेगी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें :  टीचर की कथित पिटाई के बाद LKG छात्र की मौत, परिवार ने लगाया गंभीर आरोप

You missed

error: Content is protected !!