ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

यूपी में पिछले 7 सालों में 8 भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हो चुके हैं, जिसमें RO/ARO, UPSSSC, PET और UPTET के पेपर लीक की घटनाएं भी शामिल हैं. अब इस पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार काफी सख्त हो गई है।

सरकार जल्द ही एक पेपर लीक कानून लाने जा रही है. इस कानून के तहत पेपर लीक मामले में संलिप्त दोषियों पर 1 करोड़ तक जुर्माना लग सकता है, साथ ही दोषी को उम्रकैद की सजा भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर अब कड़े कदम उठाने की तैयारी कर ली है। योगी सरकार यूपी में अब पेपर लीक कानून में सख्ती लाए जाने के लिए मसौदा तैयार कर चुकी है।

अब इसके साथ उत्तर प्रदेश के युवाओं को नौकरी देने के लिए योगी सरकार फुलप्रूफ इंतजामों के साथ परीक्षाएं करवाने का इंतजाम करवाएगी।

आपको बता दें कि इसके पहले पिछले 7-8 सालों से उत्तर प्रदेश में होने वाली भर्तियों की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो जा रहे थे। इसकी वजह से तैयारी कर रहे छात्रों को काफी नुकसान उठाना पड़ता था।

बीते 8 सालों में सूबे में करवाई जाने वाली RO/ARO, UPSSSC, PET और UPTET की परीक्षाओं के पेपर धड़ल्ले से लीक हुए थे। अब सूबे की योगी सरकार ने पेपर लीक को लेकर कमर कस ली है। इसके लिए योगी सरकार ने कड़ा मसौदा तैयार किया है।

इस मसौदे के मुताबिक अब पेपर लीक मामले में पकड़े जाने वाले मुन्ना भाइयों को कड़ी सजा का प्रावधान रखा जाएगा। इसके मुताबिक ऐसे मामलों में पकड़े जाने पर आपके ऊपर एक करोड़ रुपये जुर्मानें से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान रहेगा।

इसके अलावा अगर आप गैंग्स्टर एक्ट में पकड़े जाएंगे तो आपके घर पर बुलडोजर एक्शन भी होगा।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण और प्राधिकरण के नियमों में सरलीकरण की मांग, सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा

You missed

error: Content is protected !!