ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट पार्क जंगल सफारी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. हजारों की संख्या में हर साल पर्यटक यहां पहुंचते हैं. हालांकि बढ़ते पर्यटन के बीच जंगली जानवर भी कई बार असहज हो जाते हैं।

जिम कॉर्बेट पार्क का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक टाइगर जंगल में घूमने आए पर्यटकों पर हमला कर देता है. हालांकि लोगों द्वारा चीखने पर वो वापस भाग जाता है.

आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते ने शेयर किया वीडियो
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के विशेष सचिव डॉ. पीएम धकाते ने एक 12 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से बाघ घात लगाकर पर्यटकों की गाड़ी पर हमला करता है. वो तेजी से गाड़ी की तरफ बढ़ रहा होता है. इस बीच लोग आवाज लगाते हैं जिससे डर कर वो वापस भाग जाता है।

IFS अधिकारी ने एक्स पर लिखा है कि वन्यजीव पर्यटन लोगों के लिए के मूल्यवान स्त्रोत है. लेकिन इसके लिए उचित नियमों के पालन की जरूरत है।

जंगली जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें. जानवरों के क्षेत्र का सम्मान करना वन्यजीव पर्यटन के लिए बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें :  प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए रची खौफनाक साजिश, जिंदा जलाकर मार डाला

You missed

error: Content is protected !!