ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देवलथल में तीन माह से पानी के लिए तरसे 15 परिवार

शासन प्रशासन पर पेयजल समस्या का समाधान करने का आरोप

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट  क्षेत्र के अनेक गांवों के लोग चार-पांच किमी दूर से पानी ढो रहे हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। सरयू नदी से आठ करोड़ की लागत से बन रही ग्वासीकोट पंपिंग योजना में जल निगम पाइप लाइन बिछाने का दावा कर रहा है लेकिन ग्रामीणों के अनुसार कार्य रुका हुआ है।

पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र के कई गांवों में पानी स्रोत नहीं है। इन गांवों में बरसात में निकलने वाले स्रोत गर्मी शुरू होने से पहले ही सूख जाते हैं। नैनोली, पिलखी, ग्वासीकोट, तल्लापानी, खिरमांडे, नौखुना, दुगईआगर, खड़की, बज्यूड़ा, मातोली, जमड़लेख, ज्वाल, रिठायत, नाकोट, बैसाता गांवों के लोगों को पानी की व्यवस्था के लिए दिन रात लगा रहना पड़ता है। इन गांवों की पानी की समस्या दूर करने के लिए आठ करोड़ रुपये से सरयू नदी से ग्वासीकोट पंपिंग योजना निर्माणाधीन है। योजना को इस वर्ष जुलाई तक पूरा होना है।
प्रधान गंगा देवी, जलजीत सिंह डोबाल, मनोज सिंह बोहरा, निवास जोशी, मोहन सिंह, मुकेश जोशी, चंचल सिंह, बालम सिंह आदि ने बताया कि 6000 की आबादी वाले क्षेत्र के लोग गर्मियां शुरू होते ही प्रत्येक वर्ष पानी के लिए परेशान रहते हैं। उन्हें आधी रात को पानी ढोने जाना होता है। सबसे अधिक परेशानी नैनोली, पिलखी, ग्वासीकोट के लोगों को हैं। संवाद
पेयजल संकट दूर नहीं हुआ तो रखेंगे निर्जल व्रत।

लोहाघाट दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ क्षेत्र के लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। पेयजल समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने पेयजल निगम कार्यालय में निर्जल व्रत रखने का निर्णय लिया।
हरेश्वर महादेव संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने सोमवार को पेयजल समस्या का समाधान न होने पर नाराजगी जताई।

आक्रोशित लोगों ने कहा कि लंबे समय से बारिश न होने से दिगालीचौड़ क्षेत्र में पुरानी पेयजल योजनाएं सूख गई हैं। पेयजल निगम बाजार सहित पांच ग्राम पंचायतों में आठवें या नौवें दिन पिकअप से पानी दे रहा है। इससे लोगों का एक दिन का भी गुजारा नहीं हो पा रहा है।

पिथौरागढ़। देवलथल तहसील मुख्यालय के 15 परिवार पिछले तीन माह से पानी के लिए तरस रहे हैं। सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट में भी केवल आधा घंटा ही पानी की आपूर्ति हो रही है। नलों में पानी नहीं आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
देवलथल निवासी तुलसी दत्त ने बताया कि कस्बे के लिए बमडोली के दोबड़ा से पानी की योजना बनी है। पिछले तीन माह से कस्बे के करीब 15 परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा है। सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट तो लगा है, लेकिन परिवार पानी के लिए तरस रहा है।

पिथौरागढ़। जीबी गांव में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। उन्होंने जल संस्थान से पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि जल संस्थान ने पेयजल योजना बनाकर ग्राम पंचायत को हस्तांतरित की है, लेकिन गांव में पानी की बूंद नहीं टपक रही है। किसी तरह ग्रामीण दो किमी दूर घुनसेरा गांव स्थित धारे से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  नमामि गंगे के बावजूद पूरी तरह साफ नहीं हो पाई गंगा, कैग रिपोर्ट में कई खामियां उजागर

You missed

error: Content is protected !!