ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निंग वॉक में अपने पुराने दोस्तों के साथ मिलकर चाय की चुस्की ली, बच्चों के साथ खेला फुटबॉल

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  मुख्यमंत्री ने मॉर्निंग वॉक के दौरान खिलाड़ियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बास्केटबॉल, फुटबॉल और हॉकी स्टिक के गुर भी सीखे। सी.एम.ने चाय बनाकर अपने मित्रों को भी पिलाई।

सी.एम.पुष्कर सिंह धामी सोमवार दोपहर देहरादून से चलकर नैनीताल पहुंचे। उनका परिवार भी पिछले कुछ दिनों से राजभवन में मेहमान था।आज सवेरे मुख्यमंत्री नैनीताल क्लब से साढ़े छह बजे बड़ा बाजार होते हुए फ्लैट्स मैदान पहुंचे।

उन्होंने फ्लैट्स मैदान में हो रहे सौन्दर्यकरण कार्यों का जायज़ा लिया। इसके बाद सी.एम.बास्केटबॉल कोर्ट गए जहां वो खिलाड़ियों से मिले और बास्केटबॉल कोर्ट की समस्याएं जानी।

उन्होंने क्रीड़ाधिकारी से कोर्ट का जीर्णोद्धार करने को कहा। इसके बाद वो फुटबॉल खेल रहे नन्हें बच्चों से मिले और उनके साथ कुछ पास और किक आजमाई। उन्होंने बच्चों की फुटबॉल में हस्ताक्षर भी किये।

उन्होंने इसके बाद देशभर से ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता खेलने आई टीमों से मुलाकात की। उन्होंने हरियाणा के खिलाड़ियों के हाल जाने और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री पंत पार्क फड़ में स्व.दीवान दा की चाय की दुकान में गए और उन्होंने खुद मसाला कूटकर चाय बनाई। मुख्यमंत्री ने अपने पुराने दोस्तों के साथ चाय पी और बिस्कुट भी खाए।

उन्होंने अपने मित्रों के साथ पुराना समय याद कर साझा किया और लोगों की समस्याएं जानी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को देख प्रयागराज से आए पर्यटकों ने भी उनके साथ फोटो खिंचाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को प्रमोट करना है और प्रधानमंत्री के योग दिवस को सफल बनाना है।

यह भी पढ़ें :  मोहर्रम और वीवीआईपी कार्यक्रमों को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

You missed

error: Content is protected !!