पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने पतलोट सड़क हादसे में घायलों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से घायलों को इलाज के लिए सहायता राशि दिने की मांग की।
स्थानीय लोगों ने सड़क हादसे के कथित आरोपी भाजपा नेता के लोगों द्वारा फोन कर धमकाने का लगाया आरोप
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
भीमताल। पतलोट सड़क हादसे में सात लोगों की मौत 5/6/2024 हो गयी थी जिलाधिकारी की ओर से तत्काल सहायता के रूप में दो दो लाख रुपए दिए गए तथा दो दो लाख प्रधानमंत्री राहत कोष से देने का लिखित समझौता किया था।
लेकिन घायलो के लिए कोई साहायता राशि नहीं मिली है जबकि सड़क दुघर्टना में घायलौ में तीन छोटे छोटे बच्चे गंभीर रूप से धायल है जिनके इलाज करवाने वाले माता-पिता नहीं है।
ऐसे और भी महत्वपूर्ण हो जाता है सभी घायलों को कम से कम दो दो लाख रुपए दिए जायेंगे तो इलाज बेहतर हो सकता है।
घायलो को सहायता देने का नियम यूपी सरकार के समय से है इसलिए आप से निवेदन है कि पूर्व में हुई सड़क दुघर्टना के धायलो सहायता राशि नहीं मिली।
सभी घायलों को सहायता राशि दी जाय। आज तक यूपी के टाइम से सड़क दुघर्टना में घायलौ को भी साहायता दियी जाती हैं लेकिन यहां नहीं मिल रही है इसके अतिरिक्त घटना स्थल पर भाजपा समर्थक कार्यकर्ताओं ने शराब पीकर अराजकता का माहौल पैदा किया।
ऐसे तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए तथा घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाए क्योंकि क्षेत्र में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि उक्त घटना के लिए कोई पास लेने वाली गाड़ी जिम्मेदार है घटना का स्पष्ट कारण क्षेत्र की जनता मृतको के आश्रितों पता चल सकें।
हरीश पनेरू ने कहा कि स्थानीय जनता का कहना है कि भाजपा से जुड़े नेता की काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से ही यह दुर्घटना हुई है।
उक्त भाजपा नेता की गाड़ी तेज रफ्तार में थी और उसे गाड़ी को पास देने में ही यह हादसा हो गया।
जिसमें ड्राइवर ने उक्त नेता से बचने के लिए गाड़ी को बाहर दबाया जिससे हादसा हुआ। स्थानीय जनता उक्त नेता का का नाम ले रही है और उसे कोस भी रही है।
उक्त नेता के लोगों ने स्थानीय लोगों को डरा धमका कर नाम न लेने का दवाब बनाया है।
जिससे कि कोई भी उक्त कथित नेता का नाम नहीं ले पा रहे हैं। जिससे घायलों में डर व्याप्त है।
कुछ स्थानीय लोग इस घटना के बारे में उक्त नेता का नाम कुछ लोगों के सामने ले रहे थे तो उक्त लोगों को नेता के लोगों द्वारा फोन कर डराया और धमकाया गया।
जिससे कारण लोगों में भय व्याप्त है कोई भी कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है।
हरीश पनेरु पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं महामंत्री उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी।





