ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज 1:30 से लगेगा राहुकाल, भूलकर भी न करें ये काम, पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

गुरुवार 20 जून को चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे. चंद्रमा के मंगल के दूसरे घर यानी वृश्चिक राशि में जाने पर वह कमजोर (नीच) हो जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप इस राशि के लोगों के लिए आज के दिन कई चुनौतियां सामने आ सकती है।

आज अनुराधा नक्षत्र और साध्य योग है. दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक रहेगा राहुकाल, इस बीच किसी भी नए कार्य की शुरुआत, नया वाहन लेना या कोई मीटिंग करने से बचना है. जाने सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष – मेष राशि के फाइनेंस डिपार्टमेंट से जुड़े लोगों को दस्तावेज निरीक्षण अच्छे से करना है, क्योंकि कार्यों में गलती होने की गुंजाइश है. आकस्मिक कार्यों के चलते व्यापारी वर्ग को यात्रा के प्लान को कैंसिल करना पड़ सकता है. हायर एजुकेशन के लिए प्रयत्न करने वाले युवा वर्ग के लिए दिन फायदेमंद है.आज के दिन किसी बड़े समारोह का निमंत्रण मिल सकता है, जिसमे उत्साह के साथ खर्चों में भी वृद्धि होगी. जुकाम के साथ सिर दर्द और बदन दर्द जैसी समस्या होने की आशंका है.

वृष – इस राशि के लोगों को नए काम की जिम्मेदारी लेने पड़ सकती है. व्यापारी वर्ग आगे के परिणामों का आकलन करने के बाद ही निवेश के लिए आगे बढ़े, अन्यथा घाटा हो सकता है. युवा वर्ग यदि वाहन लेने का विचार बना रहे थे, तो आज इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं. जीवनसाथी यदि किसी बात को लेकर नाराज है, तो यूं समझ लीजिए आज का दिन उन्हें मनाने के लिए है. बीमार होने पर घरेलू नुस्खे अपनाकर रोग को ठीक करने की कोशिश स्वास्थ्य में और गिरावट ला सकती है, इससे बचे।

मिथुन – मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों का समय बेफिजूल के कार्यों पर खर्च होने से, जरूरी काम रुक सकते हैं. व्यापारी वर्ग हिसाब किताब में गड़बड़ी को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं. युवा वर्ग अपनी कमियों का आकलन कर उनमें सुधार लाने का प्रयत्न करें. जिन लोगों की बात भी भाई-बहनों के साथ बातचीत बंद थी, वह चालू होगी. रोग प्रतिरोधक कमजोर होने से छोटी बीमारी से भी ज्यादा परेशान हो सकते हैं।

कर्क – आज के दिन कार्यस्थल पर अच्छी सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा, जो सभी लोगों के लिए लाभदायक साबित होगी. व्यापारी वर्ग के कार्य समय पर होंगे, एवं आय में भी वृद्धि होगी. युवा वर्ग लोगों से बातचीत करने के बाद अंतिम निर्णय पर पहुंच सकेंगे. एक नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए बीती बातों को भूलने में ही समझदारी है. जरूरी जांच कराकर बीमारी का पता लगाने का प्रयास करें, शरीर से जुड़ी किसी भी समस्या को हल्के में न लें.

सिंह – दिन की शुरुआत में जहां चुनौती पूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं दोपहर बाद से समस्याएं दूर होगी. व्यापारी वर्ग नए कार्यों के चलते पुराने काम को इग्नोर करने की भूल कर सकते हैं. युवा वर्ग भावनाओं पर काबू रखें, यदि दिल की बात करने जा रहें है, तो आज के दिन रुकना ही बेहतर होगा. ग्रहों की स्थिति घर का वातावरण शांत बनाए रखने में मदद करेगी, दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा. सेहत में रात का भोजन हल्का और सुपाच्य रखने के साथ डिनर के बाद वॉक जरूर करें।

कन्या- कन्या राशि के लोगों को योजना अनुसार कार्य करने की सलाह दी जाती है. व्यापारी वर्ग के लिए दूसरों के सुझावों को मानना और उस सलाह पर चलना फायदेमंद रहेगा. ऐसे कपल्स जो अलग हो चुके थे, आज वह अपने पार्टनर को याद करके काफी भावुक हो सकते हैं. आर्थिक तंगी को लेकर जीवनसाथी के साथ कुछ विवाद होने की आशंका है. असंतुलित खानपान की वजह से कब्जियत की समस्या हो सकती है।

तुला – सहकर्मी संग व्यक्तिगत बातों को साझा करना महंगा पड़ सकता है, वह उसे अपने तक न रखकर और कई लोगों से बोल सकते हैं. पैसों से जुड़ी समस्याओं से निपटारा पाने के लिए व्यापारी वर्ग लोन लेने का विचार बना सकते हैं. विद्यार्थियों को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं में राहत मिलेगी. कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने और उसकी रिपेयरिंग में ज्यादा धन खर्च हो सकता है. आज आपको अपने स्वास्थ्य से ज्यादा संतान की सेहत का ध्यान रखना है, क्योंकि उसके बीमार होने की आशंका है।

वृश्चिक – कल की भांति आज भी टीम में काम करने के साथ काम को कैसे बेहतर बनाया जाए, इस पर फोकस करना है. कारोबार में उतार चढाव हो सकता है, जोकि एक सामान्य बात है इसे लेकर परेशान न हो. युवा वर्ग छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं, शांति के साथ कार्यों को निपटाना होगा. आपकी सोच का प्रभाव आपके करीबी रिश्तों पर भी पड़ेगा, इसलिए सोच सकारात्मक ही रखें. महिला कमर के निचले हिस्से में दर्द और जलन होने की समस्या से परेशान हो सकती हैं।

धनु – धनु राशि के लोगों को आज के दिन काम काफी अफरा तफरी में करने पड़ सकते हैं. आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, क्योंकि लोग उधारी वापस करने आ सकते हैं. युवा वर्ग को रिलेशन सुधारने में थोड़ा वक्त लग सकता है, इसलिए क्रोधित न हो. घर का माहौल सकारात्मक और खुशनुमा रखें क्योंकि इसका असर बच्चों के मनसपटल पर पड़ता है. डिहाइड्रेशन की शिकायत होने की आशंका लग रही है, पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।

मकर – वरिष्ठ अधिकारी राउंड पर आकर कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं, इस बात का ध्यान रखते हुए ही कार्य करें. काम के हिस्से बंटवारे को लेकर कर्मचारियों के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए क्षमता और योग्यता अनुसार ही कार्य बंटवारा करें. जिन लोगों ने आजीविका के क्षेत्र में अभी कदम रखा है, उनके लिए आज के दिन के अनुभव काफी प्रेरणादायक रहेंगे. मित्रों या रिश्तेदारों का घर आगमन हो सकता है, आज शाम का समय काफी मनोरंजन पूर्ण रहेगा. भागदौड़ अधिक होने से थकान और पैरों में दर्द हो सकता है।

कुंभ – शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा रफ एंड टफ हो सकता है. व्यापारी वर्ग के रुके हुए कार्य पूरे होने से मन आनंदित होगा, तो वहीं लाभ भी अच्छा होगा. युवा वर्ग आज के दिन पार्टनर से मिलने जाने का प्लान बना सकते हैं. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए अभिभावक व्यस्त रहने वाले है, क्योंकि संतान के एडमिशन या अन्य कार्य हेतु भागदौड़ करनी पड़ सकती है. सेहत में जिन लोगों को भी अस्थमा की शिकायत है, उन्हें आज के दिन अपना खास ध्यान रखना है।

मीन – जो लोग पेशे से अधिवक्ता है, उन्हें बिना सोचे समझे किसी भी केस के लिए हामी भरने से बचना है. व्यापारी वर्ग के आर्थिक ग्राफ का स्तर ऊंचा होगा, जिसके बाद से व्यापार का विस्तार करने में मदद मिलेगी. युवा वर्ग अपने निजी मामले में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। घर में मरम्मत या निर्माण से जुड़े कार्यों में धन खर्च होने की आशंका है. सेहत को ध्यान में रखते हुए मिर्च मसाले और चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करें, खासतौर पर वह लोग जिनको पाइल्स की समस्या पहले से है।

यह भी पढ़ें :  भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर हमले के मामले में भाजयुमो प्रदेश मंत्री सहित तीन गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!