ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

बागेश्वर। जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. यहां करीब सात हजार श्रद्धालु पहुंचे और बाबा जगन्नाथ के दर्शन किये. पार्किंग फुल होने के कारण वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ा।

मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के बाद पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है. विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में हर दिन भीड़ उमड़ रही है।

रविवार और सप्ताहांत पर सात हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचे। हालात ऐसे थे कि भक्तों को बाबा जगन्नाथ के दर्शन के लिए लाइन में लगना पड़ा।

आरतोला में अस्थायी पार्किंग फुल रहने से पुलिस को पर्यटकों और श्रद्धालुओं के वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़े। थाना प्रभारी दन्या विजय सिंह नेगी ने बताया कि सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं। यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पुलिस तत्परता से कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में SIR को लेकर कांग्रेस मुखर, मतदाताओं के नामों पर अनावश्यक आपत्तियों का लगाया आरोप

You missed

error: Content is protected !!