ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भीमताल झील में जमी सिल्ट को निकालने का काम शुरू हो किया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली भीमताल झील में जमी सिल्ट को निकालने का काम शुरू हो गया है बता दे कि इस साल बारिश नहीं होने और झील के आसपास के नाले से आने वाली सिल्ट से झील में तीन से चार इंच तक सिल्ट जमा हो गई है।

इस कारण झील के अंदर से निकलने वाले जल स्रोत भी सूखने लगे हैं इससे 200 मीटर झील का हिस्सा मैदान में तब्दील हो गया था वहीं सिंचाई विभाग द्वारा झील में जमी सिल्ट को निकालने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि इस झील को दोबारा से पुनर्जीवित किया जा सके।

वही सामाजिक कार्यकर्ता लोगों ने पिछले कई सालों से पत्राचार कर रहे थे, लगातार 2 वर्षो तक झील की सफाई कूड़ा हटाकर शासन प्रशासन को चेताने का भी कार्य किया।

अभी जनवरी माह से डेल्टा दिखने पर अब तक लगातार विभागीय अधिकारियों, कुमाऊँ आयुक्त, विभागीय शासन सचिव, मुख्य सचिव,विधायक, सांसद, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री मंत्री एवं प्रधानमंत्री तक संपर्क साधा, ज्ञापन भेजे गए।

झील को मलबा-गंदगी मुक्त कराने,बजट पास करने की गुहार लगाई जिसके परिणामस्वरूप शासन-प्रशासन जगा और आज सिंचाई विभाग द्वारा झील में मशीन उतारी गई है, झील प्रेमी ने विभाग से पूर्ण निष्ठा के साथ पूरी झील को गाद-मलुवा मुक्त बनाने कि माँग की है ।

यह भी पढ़ें :  अपराधियों के लिए काल बने एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी; कहा महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, महिला पर्यटक को गलत रास्ते मे ले जाकर, दुष्कर्म प्रयास, लूट का आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!