ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

गाय की मौत के सदमे में किशोरी ने जान दी, बाथरूम के फंदे से लटका मिला शव

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा कैनाल रोड निवासी वनकर्मी की बेटी जया पलड़िया का शव मंगलवार रात फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले घर में हुई गाय की मौत के बाद से किशोरी सदमे में थी।

केशव दत्त पलड़िया वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार को घर में गाय की मौत हो गई थी। उनकी बेटी जया का गाय से बहुत लगाव था।

गाय की मौत के बाद से वह सदमे में थी और गुमसुम रहने लगी। घटना के एक दिन बाद तक जया ने किसी से बातचीत नहीं की और मंगलवार को अचानक लापता हो गई।

काफी खोजबीन के बाद परिजनों को मंगलवार शाम को किशोरी का शव घर के पीछे बने बाथरूम में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जया को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें :  रामगढ़ में दिनदहाड़े खनन का आरोप, उठे कई सवाल: आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?

You missed

error: Content is protected !!