दिनांक १२/१०/२०२३ को जिलाधिकारी नैनीताल के कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में विधानसभा भीमताल में वर्षों से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत व पुननिर्माण करायें जाने के सम्बन्ध में द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होने के सम्बंध में 

हल्द्वानी। समस्त विधानसभा भीमताल के जागरुक नागरिक जनों सादर अभिवादन  जैसा कि आप सर्व विदित है कि भीमताल विधानसभा की अधिकांश सड़कें अत्यंत ही खराब व जर्जर स्थिति में हैं।

आपके सहयोग से बार बार सरकार प्रशासन व विभाग से अनुरोध किया जाता रहा है परन्तु सुन तो सब लेते हैं पर रोड़ को ठीक कोई नहीं कर रहा है ।ऐसी स्थिति में क्षेत्र की जनता जहां असहनीय दुखों को सह रही है वहीं अपनी जान को जोखिम में डालकर सफ़र करने को मजबुर है

  उक्त के परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी महोदया नैनीताल द्वारा दिनांक ५/१०/२३ को मेरी अगुवाई में मिलने गए शिष्टमंडल को दिनांक १२/१०/२०२३ दिन बृहस्पतिवार स्थान कैम्प कार्यालय जिलाधिकारी हल्द्वानी में समय प्रातः १०.०० बजे से बहुपक्षीय वार्ता बैठक हेतु समय दिया है।

जिसमें मुख्यरुप से काठगोदाम – हैड़ाखान मार्ग ‘ हैड़ाखान सिमलिया बैंड खनसयू – छीडाखान _अधोडा मीडार-हरीश ताल गौनियारो आदि आदि सभी क्षतिग्रस्त रोडो पर अंतिम निर्णय होना है । ऐसी स्थिति में सभी सम्बंधित क्षेत्रीय जनों से आग्रह है कि साथियों सहित वार्ता में नियत कार्यक्रमनुसार भारी संख्या में पहुंचकर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें ।

क्रान्तिकारी अभिवादन के साथ।

हरीश पनेरु सामाजिक कार्यकर्ता

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की मल्लीताल बाजार रामलीला में मिथिलेश पांडे का जलवा, मेघनाद के किरदार के दीवाने हैं हजारों दर्शक
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.