ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली : रजत जयंती वर्ष पर कुर्मांचल जन कल्याण एवं सांस्कृतिक समिति का भव्य आयोजन, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्पहल्द्वानी में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकी मिली—जांच में जुटी पुलिसहल्द्वानी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ फूटा गुस्सा, अभद्र भाषा के आरोप में कोतवाली में प्रदर्शनहल्द्वानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी, हरीश पनेरू ने किया संबोधित, दिया समर्थनदेवभूमि को किया शर्मसार: हरियाणवी सिंगर ने देहरादून में छात्रसंघ समारोह के दौरान मंच से दी भद्दी गालियां, मंच पर छात्र नेता व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद,गाली गलौज का वीडियो इंटरनेट पर वायरल
खबर शेयर करे -

नैनीताल जिले के बृहस्पति धाम मंदिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के मंदिर के भीतर पूजा-अर्चना पर हंगामा

ग्रामीणों ने परंपराएं तोड भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगाया आरोप

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। महिलाओं के लिए वर्जित ऊत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के बृहस्पति धाम मंदिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के घुसने से हंगामा। ग्रामीणों ने परंपरा तोड भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

नैनीताल जिले में ओखलकांडा के पवित्र
देवगुरु बृहस्पति धाम में महिलाओं का प्रवेश सदियों से प्रतिबंधित है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की उमा भारती और देवगुरु बृहस्पति को धाम पहुंचे और उन्होंने परंपराओं और मान्यताओं को दरकिनार कर मंदिर में प्रवेश कर लिया। उमा भारती ने तो मंदिर के भीतर पूजा-अर्चना तक की।

ग्रामीणों के अनुसार धाम में महिलाओं के प्रवेश पर कालखंड से रोक होने के बावजूद बृहस्पतिवार को उमा भारती के प्रवेश और पूजा-अर्चना से स्थानीय लोगों अनहोनी को लेकर आशंकित हैं।

समाजसेवी मदन नौलिया ने कहा कि धाम में कालखंड से महिलाओं का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि मामला सामने आने के बाद से ही लोगों में तरह तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

नौलिया ने कहा कि जो मान्यता पूर्व से चले आ रही है उस मान्यता को राजनीतिक लोगों ने उमा भारती तक नहीं पहुंचाया। ये कदम मंदिर की मार्यादा, आस्था और विश्वास के साथ खिलवाड़ करना है।

उमा भारती के मंदिर में प्रवेश करने संबंधित फोटो सोशल मीडिया में जारी होने के साथ ही लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मंदिर में चली आ रही मान्यता को चलाए रखने को कहा है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल SSP कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग, धमाके और धुएं से मची अफरा-तफरी
error: Content is protected !!