ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

 कल्कि नगरी संभल में सम्मानित हुए युवा कवि संजय परगाँई

हल्द्वानी। हिन्दू जागृति मंच एवं हिन्दू जागृति महिला मंच संभल के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के संभल (कल्कि नगरी) में दिनांक 23 जून 2024 को विक्रम पैलेस में राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया।

जिसमें जागृति मंच के पदाधिकारियों द्वारा काव्यपाठ के लिए ओखलकाण्डा क्षेत्र के सुरंग गाँव निवासी युवा कवि संजय परगाँई को भी आमंत्रित किया गया था।

अपने काव्यपाठ के दौरान कवि संजय परगाँई ने अपने गीत की प्रस्तुति से निशाना साधते हुए कहा कि

❝ नाम सरकार के रोज देते दुआ ,

आज बेरोजगारी‌‌ बनी है जुआ ,

मेहनत को हमारी नकारा सदा ,

नीट का तो यहाँ लीक पेपर हुआ । ❞

जिसके बाद कवि संजय परगाँई को हिन्दू जागृति मंच के पदाधिकारियों द्वारा माला पहना मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 

गौरतलब है कि युवा कवि संजय परगाँई साहित्य जगत का एक उभरता नाम है जो हाल ही में दूरदर्शन के टीवी चैनल में भी नजर आए थे और कई शहरों में सम्मानित हो चुके हैं।

काव्य संगम में संभल जिले के जिलाधिकारी आई.ए.एस.  मनीष बंसल जी , माननीय पुलिस अधीक्षक आई.पी.एस. कुलदीप सिंह गुनावत जी ,‌ हिन्दू जागृति मंच के पदाधिकारी अतुल शर्मा , उज्जवल वशिष्ठ , प्रवीण रस्तोगी , सुबोध कुमार गुप्ता आदि की गरिमायी उपस्थिति में देशभर से आए विभिन्न राज्यों के 150 से अधिक कवियों ने काव्यपाठ किया।

यह भी पढ़ें :  चंपावत में गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

You missed

error: Content is protected !!