ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार को प्री मानसून  झूमकर बरसे। इससे यहां का मौसम सुहावना हो चला है। इस बीच देश के विभिन्न हिस्सों से यहां सैर सपाटे के लिए पहुंचे पर्यटकों ने प्री मानसूनी वर्षा का भरपूर लुत्फ उठाया और अपनी यात्रा को यादगार बनाया।

मौसम विभाग ने 25 जून से राज्य में मानसूनी वर्षा शुरू होने की पूर्वानुमान जारी कर दिया है। पहाड़ों पर लंबे इंतजार के बाद सूखे का टोटा अब खत्म होने जा रहा है।

यहां प्री मानसून शावर बरसने लगे हैं। शनिवार सुबह धूप खिलने के बाद नैनीताल में एकाएक बादल छा गए और दोपहर में वर्षा शुरू हो गई। कभी तेज तो कभी हल्की वर्षा यहां कई बार हुई।

मौसम का अचानक मिजाज बदलने से यहां नैनी झील में नौकायन कर रहे और माल रोड व पंत पार्क पार्क तथा तिब्बती बाजार में टहल रहे सैलानियों को फजीहत का सामना करना पड़ा।

बारिश थमने के बाद भी यहां काफी देर तक घने बादल आसमान में डेरा डाले रहे। इससे तापमान में गिरावट आ चली है। मौसम विभाग के निदेशक डा. बिक्रम सिंह के मुताबिक अब यहां वर्षा का दौर जारी रहेगा। 

मानसून अपने निश्चित समय पर पहुंचने जा रहा है। आगामी तीन दिन बाद मानसून दस्तक दे देगा। इस बार मानसूनी वर्षा की मात्रा अधिक रहने की संभावना है।

जून व जुलाई में वर्षा की मात्रा सामान्य रहने की उम्मीद है और अगस्त व सितंबर में अधिक पानी बरसेगा। उन्होंने बताया कि 25 से 27 जून के बीच मानसून पूरे राज्य में पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें :  वायरल वीडियो पर SSP नैनीताल का बड़ा एक्शन, बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, 2 नाबालिग संरक्षण में

You missed

error: Content is protected !!