ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बन रही सड़कों में भयंकर भ्रष्टाचार का आरोप

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला 

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के दफ्तर में भीमताल से आए ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी हैं।

पूर्ण दर्जा राज्यमंत्री हरीश पर नेहरु के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बन रही सड़कों में भयंकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्यों को पुनः कराए जाने की मांग की गई है।

इसके अलावा सड़क निर्माण में काम करने वाले स्थानीय लोगों को भी कार्यदाई संस्था ने एक साल से पैसा नहीं दिया है। लिहाजा सभी मांगों को लेकर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने हड़ताल शुरू कर दी है।

सड़कों की हालत सुधारने और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षित दीवार बनाने की मांग को लेकर लोग हड़ताल पर बैठे हैं वहीं अधिकारियों का कहना है कि शासन में सारा मामला भेजा गया है जैसे ही निर्माण की स्वीकृति आएगी काम शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

You missed

error: Content is protected !!