ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जंगली जानवरों का आतंक एक बार फिर से हल्द्वानी में बढ़ गया है। कल देर रात हल्द्वानी वनप्रभाग रेंज में एक गुलदार ने निर्मला कान्वेंट के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक 7 साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया।

बच्चा अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकला था, इस दौरान घात लगाकर बैठा गुलदार बच्चे को उठा ले गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी।

देर रात तक बच्चे की तलाश की गई और आज तड़के सुबह बच्चे की बॉडी जंगल के पास मिली है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही सूचना मिलने पर एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार बच्चे के घर गए।

परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए है। 

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: 11 वरिष्ठ IAS-IFS अधिकारियों के विभाग बदले, कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं

You missed

error: Content is protected !!