ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

नैनीताल संदिग्ध परिस्थितियों में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में नेपाली मूल के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है।

जानकारी के अनुसार तल्लीताल कृष्णापुर क्षेत्र में नेपाली मूल के शेर बहादुर नाम का व्यक्ति अपने कमरे में बेसुध पड़ा हुआ था।जिसकी सूचना पड़ोसियों व नेपाली मूल के अन्य व्यक्तियों ने 112 के मध्यम से पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची एसआई भावना बिष्ट व चिता पुलिस कांस्टेबल अमित गहलोत द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से बेसुध पड़े व्यक्ति को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि पूछताछ पर पता चला कि व्यक्ति यहां पर अकेला रहकर मजदूरी करता था। उसका कोई भी परिचित यहां नहीं है ना ही उनके संबंध में किसी को कोई जानकारी है।

फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रख दिया है कहा जा रहा है कि नेपाली मूल के अन्य व्यक्तियों द्वारा ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  भीमताल-नैनीताल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, करण मेहरा बोले—2027 में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता

You missed

error: Content is protected !!