ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत। छावनी परिषद् में लगातार आठ बार सभासद रह चुके रानीखेत  नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी भुवन चंद्र आर्या का लंबी बीमारी के बाद हल्द्वानी में गुरुवार को निधन हो गया। स्व0 आर्या अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनका अंतिम संस्कार आज रानीखेत मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन पर कांग्रेस सहित भाजपा नेताओं व विभिन्न संगठनों ने गहरा शोक‌ व्यक्त किया‌ है।

उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भुवन दा कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे। उनका जाना कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ रानीखेत के लिए भी एक सदमे की तरह है। उनका योगदान हम कभी नहीं भूल पाएंगे।

उनके निधन पर सांसद अजय टम्टा, विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल, जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, जिला मिडिया प्रभारी अश्विनी भगत, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, कैलाश पांडेय, उमेश भट्ट, मोहन नेगी, दीप भगत, उमेश पंत, दर्शन बिष्ट, दर्शन महरा, नगर अध्यक्ष महिला सरिता पांडे, तनुजा साह, नंदा देवी समिति अध्यक्ष हरीश लाल साह, नंद किशोर गर्ग, भगवंत नेगी, सुकृत साह, पंकज जोशी, महेश आर्या, हेमंत रौतेला, आनंद रावत, दिनेश घुगतियाल, ललित मेहरा, हरीश पांडे, विमला रावत, ललित भगत, विनोद भार्गव, विपिन भार्गव, विश्व विजय सिंह माहरा, कुलदीप कुमार, विजय तिवारी, संदीप गोयल, दीप उपाध्याय, सोनू सिद्दकी सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा साह माहरा, उपाध्यक्ष दीपक पंत, उपसचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पांडेय, मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल ने शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : काठगोदाम में भारत स्काउट-गाइड का भव्य प्रशिक्षण शिविर, 170 से अधिक प्रशिक्षक ले रहे हैं प्रशिक्षण
error: Content is protected !!