ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल अंतर्गत संचालित डे-एन0 यू0 एल0 एम0 योजना के तहत 6 दिवसीय (26/06/24 से 01/07/24) प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

मुख्य अतिथि निदेशक आर0 सेटी0  प्रदीप कुमार यर्सो द्वारा महिलाओं को रोजगार परक कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की व ट्रेनिंग के बारे में फीड बैक लिया गया।

निदेशक महोदय द्वारा महिलाओं को अवगत कराया गया की वन नेशन वन डिस्ट्रिक उत्पाद के तहत नैनीताल जिले को Aipan व मोमबत्ती के उत्पादन के लिए चुना गया है, अतः महिलाएं योजना का लाभ ले कर आजीविका संवर्धन की दिशा में कार्य करें।

अधिशासी अधिकारी श्रीमती पूजा द्वारा महिलाओं को रोजगार हेतु हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

बैठक में आर0 सेटी0 से हेम कृष्णा,प्रकाश, मुख्य प्रशिक्षक रितिका भट्ट एवम नगर पालिका से चंदन भंडारी,जितेंद्र राणा,सोनू तिवारी,सीमा कुंवर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला युवक गिरफ्तार, विदेश से पढ़ाई कर लौटने का दावा; मानसिक बीमारी की आशंका; पुलिस कराएगी मेडिकल जांच

You missed

error: Content is protected !!