नैनीताल में देर रात हुई बारिश से चार्टन लाज क्षेत्र में हुए भूस्खलन से एक दर्जन से अधिक घरों पर खतरा मडराया
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में देर रात हो रही बारिस के चलते चार्टन लाज क्षेत्र में हुए भूस्खलन से एक दर्जन से अधिक घरों पर खतरा मंडराने लगा है।
स्थानीय लोगों की माने तो बीती रात से हो रही बारिस से हुए भूस्खलन के चलते रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते वर्ष वर्षाकाल के दौरान क्षेत्र में हुए भीषण भूस्खलन से कई घरों को नुकसान पहुचा था।
जिसके बाद प्रशासन द्वारा भूस्खलन क्षेत्र में जियो बैग में मिट्टी डालकर अस्थायी उपचार किया गया। लेकिन 1 वर्ष बीत जाने के बाद इसका अभी तक स्थायी समाधान नही हुआ।
अब बारिश के दौरान प्रशासन द्वारा उन्हें घरों को खाली करने का फरमान जारी किया है।
वही मौके पर पहुचे तहसीलदार संजय कुमार का कहना है कि उन्होंने मौका मुआयना कर खतरे की जद में आ रहे लोगों को नोटिस जारी कर घरों को खाली करने का नोटिस जारी किए है। ताकि लोगो को खतरे से बचाया जा सके।














