ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ऋषिकेश। मूसलाधार बारिश के कारण देहरादून हवाई अड्डे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

कई उड़ानें देरी से पहुंचीं और कुछ उतरी ही नहीं. हैदराबाद से आ रही फ्लाइट को आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद बैरंग लौटना पड़ा।

इसे दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। हैदराबाद की फ्लाइट 11.25 बजे देहरादून उतरने वाली थी। इसके बाद दोपहर 12.05 बजे आने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट एक घंटे से अधिक की देरी से दोपहर 1.48 बजे एयरपोर्ट पहुंची।

खराब मौसम को देखते हुए एयरलाइन विस्तारा ने मुंबई से दोपहर 2.20 बजे की फ्लाइट को रिशेड्यूल कर 3.10 बजे कर दिया।

दोपहर दो बजे के बाद दिल्ली से आने वाली इंडिगो और विस्तारा की दो फ्लाइटें देहरादून से कुछ दूरी पर आसमान में चक्कर लगाती रहीं।

दोनों उड़ानें काफी देर तक मौसम साफ होने का इंतजार करती रहीं। विस्तारा दिल्ली दोपहर 2.45 बजे के बजाय 3.52 बजे उतरी।

यह भी पढ़ें :  कैंची धाम मेले और पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने की समीक्षा बैठक
error: Content is protected !!