ब्रेकिंग न्यूज़
डीएसबी परिसर में पीएम ऊषा मेरू के तहत दो दिवसीय लाइफ स्किल कार्यशाला का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने सीखे व्यक्तित्व विकास के गुरहल्द्वानी : बनभूलपुरा में पानी संकट से मिलेगी राहत, 154 करोड़ की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, 40 हजार परिवारों को मिलेगा फायदामिडिल ईस्ट तनाव का असर! हल्द्वानी में पेट्रोल संकट की आहट, कई पंपों पर “पेट्रोल समाप्त” के नोटिसनैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन: शराब के नशे में मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीजनैनीताल : SSP डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 ने परेड में जवानों की फिटनेस, क्षमता व दक्षता का किया आंकलन; उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत
खबर शेयर करे -

भीमताल। नगर क्षेत्र अंतर्गत बरसातों में शहर के लिए कोई आफत,तबाही एवं परेशानी न हो इसके लिए आशंका बने स्थलों, पहाड़ियों, गधेरो का मौके पर दौरा कर कार्यवाही एवं रोकथाम हेतु सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी ने अधिशासी अधिकारी उदय वीर सिंह के पास ज्ञापन सौप माँग रखी।

पालिका अधिशासी अधिकारी उदय वीर ने मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजने एवं माँग से संबंधित विभागों को साथ लेकर स्थलीय निरीक्षण, कार्यवाही एवं उपचार का आश्वासन दिया।

भीमताल जैसा कि अब मानसूनी बरसाती समय चल रहा है, पहाड़ से लेकर तराई तक कई जगह जल भराव, गधेरो का उफान, पहाड़ी से भूस्खलन, पत्थरों का गिरना, आदि की घटनाएँ शुरुआती दौर पर आ रही है।

ऐसे में नगर पालिका भीमताल अंतर्गत 9 वार्डों की सुरक्षा हेतु आशंका बने क्षेत्रों की मांगों को लेकर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने आज पालिका कार्यालय जाकर अधिशासी अधिकारी उदय वीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।

बृजवासी ने माँग करते हुए निर्माणाधीन सड़क जंगलिया गाँव पहाड़ी से लेकर वार्ड 3 नौल-बिजरौली क्षेत्र आईटीआई मार्ग नौकुचियाताल पर्यटन सड़क तक निरीक्षण विभागीय दौरे, कार्यवाही एवं रोकथाम, वार्ड 6 पूरी टीआरसी झील से जुड़ी पहाड़ी जून स्टेट क्षेत्र का दौरा, उचित कार्यवाही एवं रोकथाम, खुटानी नाले, स्टेडियम, बाई-पास, ब्लाक रोड कालोनी मार्केट का हेड से ट्रेल पूरा निरीक्षण, रोकथाम एवं कार्यवाही की माँग, वार्ड 2 करकोटक पहाड़ी से रामनिवास क्षेत्र निरीक्षण, रोकथाम एवं कार्यवाही की माँग रखी।

जिस पर अधिशासी अधिकारी उदय वीर ने पूरे मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौपने एवं संबंधित विभागों को लेकर स्थलीय निरीक्षण एवं सभी मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में रिश्तों का कत्ल: चाची और चचेरे भाइयों ने युवक की हत्या कर शव जंगल में छिपाया

You missed

error: Content is protected !!