ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

तीन युवकों ने नाबालिग का पहले किया अपहरण ,फिर ट्रक में किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

चंपावत। अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों पर नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप लगा है। युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों ने पहले नाबालिग को बहलाकर अपहरण किया और फिर ट्रक में बैठा लिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया।

कोतवाली पीएस नेगी ने बताया परिजनों की तहरीर के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 137, 127, 142, 70, 74 और पॉक्सो के तहत रबीश भट्ट, संजय भट्ट और योगेश थुवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने रबीश भट्ट और योगेश भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपित युवक योगेश थुवाल फारार है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जबकि आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

मामले की जांच दरोगा राधिका भंडारी कर रही है। दो आरोपियों की मेडिकल जांच भी की गई। तीन नये कानूनों में बदलाव के बाद बीएनएस 2023 में यह पहला मामला है, जो पुलिस ने दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं स्टोन क्रेशर में दर्दनाक हादसा: डंपर में रेत के नीचे दबने से मजदूर की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

You missed

error: Content is protected !!