ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

खटीमा में  पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

देहरादून के प्रेमनगर में घर से खेलने गए बच्चे का शव रात पानी के गड्ढे से बरामद 

मानसून में आसमान से जमकर आफत बरस रही है। गड्ढे में बरसाती पानी के जमने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक हौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। देहरादून में पांच साल, जबकि खटीमा में ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई है।

देहरादून के प्रेमनगर में गुरुवार दोपहर को घर से खेलने गए बच्चे का शव रात पानी के गड्ढे से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

प्रेमनगर के थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि शिवपुरी के मिल कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार ने पांच वर्षीय बेटे अधीर कुमार के लापता होने की शिकायत दी थी।

उन्होंने बताया था कि बच्चा दोपहर करीब 12 बजे घर से खेलने निकला था। लेकिन, काफी देर बाद तक वो घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए अभियान चलाया।

काफी खोजबीन के बाद रात 10 बजे बच्चे का शव एक गड्ढे से बरामद हुआ। इस गड्ढे में बारिश का पानी जमा था। नेगी ने बताया कि शव कब्जे में लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। दशहरा ग्राउंड के पास निर्माणाधीन स्थल पर बनाए गए गड्ढे से शव मिला।

एसएसपी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया
एसएसपी अजय सिंह ने प्रेमनगर में बच्चे की मौत के मामले में लापरवाही पर निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

प्रेमनगर एसओ गिरीश नेगी ने गुरुवार रात बताया कि ठेकेदार को लेकर जानकारियां जुटाई जा रही हैं। दूसरी ओर, प्रेमनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पुंज ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

उधमसिंहनगर जिले के खटीमा के पकड़िया में गुरुवार दोपहर ढाई साल के बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। नानी की मौत पर वो परिवार के साथ खटीमा आया था। अब बच्चे की मौत से घर के लोग सदमे में हैं।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ढाई वर्षीय कपिल विश्वास पुत्र गणेश विश्वास निवासी पीलीभीत यूपी नानी के निधन पर मामा के घर पकड़िया आया था। परिवार के लोग किसी कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान बच्चा खेलते समय घर के पीछे गड्ढे में डूब गया।

यह भी पढ़ें :  आईजी कुमाऊं की पहल ‘कोशिश – एक नई आशा’: महिला शिकायतों के समाधान को थानों में विशेष आयोजन
error: Content is protected !!