नैनीताल। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (NBOA) ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया।
एसोसिएशन की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि कारगिल के वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की।
उनका अद्वितीय पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
NBOA ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और बलिदान से भारत का गौरव विश्व पटल पर स्थापित किया।
एसोसिएशन ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखें और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत बनाएं।
अपने संदेश के अंत में नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कहा, “शहीदों को शत-शत नमन। भारतीय सेना को सादर सलाम। जय हिन्द!”


