ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के तीन छात्र-छात्राओं का प्रतिष्ठित वोडा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, कुंडली (सोनीपत, हरियाणा) में चयन हुआ है। यह उपलब्धि परिसर के प्लेसमेंट सेल द्वारा 24 जुलाई को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से हासिल हुई। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी ने सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर नियुक्त किया है।

चयनित विद्यार्थियों में जिज्ञासा बिष्ट, जो वर्तमान में बीबीए की छात्रा हैं, तथा दिव्यांजलि राय और अभिषेक प्रसाद, जो एमएससी रसायन विज्ञान के विद्यार्थी हैं, शामिल हैं। तीनों विद्यार्थियों की सफलता से परिसर में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. गीता तिवारी, उपनिदेशक डॉ. पेनी जोशी, डॉ. जीबू साबू एवं डॉ. गिरीश खर्कवाल ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि परिसर का प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. नंद गोपाल साहू तथा कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन का परिणाम उन्हें मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में डीएसबी परिसर के अधिक से अधिक विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से डेढ़ माह बाद बरामद हुई लापता किशोरी, इंस्टाग्राम लॉगिन से मिला सुराग; सिनेमा हॉल से पकड़ा गया किशोर

You missed

error: Content is protected !!