ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पिछले चार दिनों से नैनीताल जिलों में हुई भारी बरसात और जलभराव से साढ़े चार करोड़ का नुकसान हुआ है, साथ ही 30 से अधिक सड़कें बंद है।

जिनको लगातार खोलने का काम किया जा रहा है इसके अलावा पूरे जिले में जलभराव की वजह से 115 परिवार प्रभावित हुए हैं।

जिनको शिफ्ट किया गया है साथ ही नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा भी दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि सभी विभागों को अपने नुकसान का आकलन कर प्रतिदिन जिला कार्यालय में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

इसके अलावा प्रमुख एनएच और स्टेट हाइवे में जिन स्थानों पर संवेदनशील स्थिति बनी है वहां पर 24 घंटे जेसीबी तैनात की गई है। और लगातार सड़कों को खुलवाने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  “ऑपरेशन प्रहार” में बड़ी सफलता: पोक्सो मामले में दो माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!