ब्रेकिंग न्यूज़
सेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेलनंदा की चौकी में 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर चला मरम्मत अभियान
खबर शेयर करे -

जलभराव में फंसे परिवार को बचाने गए 2 युवकों की पानी में डूबने से मौत

खटीमा। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां जलभराव में फंसे परिवार को बचाने गए 2 युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि खटीमा के हल्दी गांव में मूसलाधार बारिश से जलभराव में एक परिवार फंसा था। हल्दी निवासी प्रिंस कुमार (18) पुत्र राम कृपाल और सन्नी (20) पुत्र धर्मेंद्र कुमार कुछ युवकों के साथ परिवार को बचाने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों युवक पानी में डूब गए।

सूचना मिलने पर तहसीलदार हिमांशु जोशी राजस्व टीम और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से एसडीआरएफ ने रेस्क्यू के दौरान दोनों युवकों के शव पानी में बरामद किए।

दोनों युवक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। विधायक भुवन कापड़ी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  श्रावण कांवड़ मेला-2026: हरिद्वार मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टरों में विभाजित, डीएम ने अधिकारियों की तैनाती की

You missed

error: Content is protected !!