ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में मेट्रोपोल शत्रु संपत्ति में पार्किंग को लेकर भारत सरकार की टीम ने मेट्रोपोल पार्किंग का निरीक्षण किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। पर्यटक सीजन के दौरान नैनीताल में होने वाली पार्किंग के समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्रालय से नैनीताल मेट्रो पोल स्थित शत्रु संपत्ति राज्य सरकार को हस्तातंरण किए जाने को लेकर भेजे गए प्रस्ताव पर का अवलोकन करने आज भारत सरकार की टीम ने नैनीताल ने मेट्रोपोल का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया टीम को उनके द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग के लिए विकसित किए जा प्लान से अवगत कराया गया है।

जिसके तहत प्रथम चरण में 500 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग बनायी जाएगी। उन्होंने कहा संपत्ति हस्तातंरण के बाद यहां मल्टीस्टोरी पार्किंग विकसित की योजना पर काम किया जाएगा।

ताकि पर्यटन सीजन के दौरान पार्किंग की समस्या से निजात मिल सके।
मुख्य रुप से निरीक्षण में शामिल थे।

शत्रु संपत्ति संरक्षक राहुल रमेश नंगारे,सलाहकार कर्नल संजय साह, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, एसपी क्राइम हरबंस सिंह, एसडीएम राहुल शाह, एसडीएम प्रमोद कुमार, लोनिवि एंक्शन रत्नेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  कारगिल विजय दिवस पर नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, भारतीय सेना के शौर्य को किया नमन

You missed

error: Content is protected !!