ब्रेकिंग न्यूज़
आज का राशिफल : 30 जुलाई 2026राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्र
खबर शेयर करे -

नैनीताल उत्तराखंड के कुमाऊं में माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक एलटी शिक्षकों का स्थानांतरण शुरू

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 उत्तराखंड के कुमाऊं मे माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक (एलटी) के शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जिसके तहत उत्तराखंड के कुमाऊं में तैनात करीब तीन हजार शिक्षकों के तबादले होंगे।

लगभग दस श्रेणियों में हो रही पांच दिवसीय तबादला प्रक्रिया आज 19 जुलाई से जीजीआईसी नैनीताल में शुरू की गई। काउंसिलिंग के बाद शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।

इस दौरान अनिवार्य, अनुरोध के आधार पर, पति-पत्नी एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित शिक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया जाएगा।

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं लीलाधर व्यास ने बताया कि उत्तराखंड के कुमाऊं में माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक (एलटी) के शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

उन्होंने कहा पांच दिन तक चलने वाली प्रकिया में अनिवार्य रूप से सुगम से दुर्गम एवं दुर्गम से सुगम में तबादले किए जाएंगे। इसके अलावा अनुरोध के आधार पर प्राप्त आवेदनों की पड़ताल के बाद भी संबंधित शिक्षकों को अन्यंत्र तैनाती दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला, महिला की सूझबूझ से बची जान; लोगों में दहशत

You missed

error: Content is protected !!