ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रद्धानंद खेल मैदान ताडीखेत में हुआ शुभारंभ

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत

रानीखेत/ताडीखेत।  प्रतियोगिता के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी श्री रोशन लाल टम्टा, सह संयोजक श्रीमती रोजी नायर प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत के द्वारा किया गया।

ब्लॉक क्रीडा समन्वयक डॉ शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया 08 से 14 वर्ष वर्ष तक की आयु वर्ग में 08 से 09 वर्ष , 09 से 10 वर्ष 10 से 11 वर्ष, 11 से 12 वर्ष 12 से 13 वर्ष व 13 से 14 वर्ष तक के आयु वर्ग के बालक और बालिका जिन्होंने 11 न्याय पंचायत में प्रत्येक आयु वर्ग में बालक और बालिकाओं में प्रथम और दूसरा स्थान प्राप्त किया ने प्रतिभाग किया।

30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल थ्रो, 6* 10 मीटर शटल रन ,फॉरवर्ड बैंड एंड रीच, 600 मीटर रन बैट्री टेस्ट के माध्यम से आज विभिन्न आयु वर्गों में 6 बालक और छह बालिकाएं कुल 76 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए संपन्न हुआ।

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के साथ टीम प्रभारी और अभिभावक भी उपस्थित रहे। ब्लॉक ताड़ीखेत से चयनित 72 प्रतिभागी जिला स्तर के लिए प्रतिभाग करेंगे।

उक्त प्रतियोगिता को संपन्न कराने में निर्णायक के रूप में चंदन सिंह मेहरा राजीव खाती मनमोहन देव अजय चंद राहुल त्यागी गीता शर्मा ममता जोशी धर्मेश सिंह बोरा सुनील कुमार कृतिका जोशी कविता शर्मा दीप पंत प्रताप सिंह नेगी यशोदा कांडपाल मृदुला कुमारी भगवती बिष्ट मोहनी नेगी देवेंद्र राम हरीश सिंह सिद्धार्थ पांडे शादाब कुंवर पपनै दिलीप गिरी गोस्वामी आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें :  अब जल्दी नहीं बुक कर पाएंगे LPG सिलेंडर, गैस के दाम बढ़ने के बाद नई सख्ती

You missed

error: Content is protected !!