ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा, 3 की मौके पर ही मौत,आठ अन्य घायल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने से 3 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। गौरीकुंड के पास हुए इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं।

पहाड़ों में बारिशों के कारण अक्सर लैंड स्लाइड के मामले होते रहते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि भूस्खलन के कारण ही यह हादसा हुआ. रेस्क्यू टीम ने मलबे से 3 व्यक्तियों के शवों को निकाला है, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है।

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मलबा आने के कारण कई यात्रियों के मलबे में दबे होने की सूचना है। तीन यात्रियों के शवों को मलबे से निकाल लिया गया है।

इन सभी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि आठ अन्य घायल हैं। घायलों में गुजरात और महाराष्‍ट्र के यात्री बताए जा रहे हैं।

मृतकों के नाम

  • किशोर अरुण पराटे, महाराष्‍ट्र, उम्र 21 साल
  • अनुराग बिष्‍ट, तिलवाड़ा
  • सुनील महादेव, महाराष्‍ट्र, उम्र 24 साल

घायलों के नाम

  • चेला भाई चौधरी, गुजरात, उम्र 23 साल
  • जगदीश पुरोहित, गुजरात, उम्र 45 साल
  • अभिषेक चौहान, महाराष्‍ट्र, उम्र 18 साल
  • धनेश्‍वर दांडे, महाराष्‍ट, उम्र 27 साल
  • हरदाना भाई पटेल, गुजरात, उम्र

सीएम धामी ने व्‍यक्‍त किया दुख

वहीं हादसे पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंंह धामी ने दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा- ‘केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।

घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कन्ट्रोल रूम को रविवार सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से यात्रियों के दबने की सूचना है।

सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी, जिसमें एनडीआरएफ, डीडीआर, वाईएमएफ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में लग गई। रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे से तीन व्यक्तियों के शवों को निकाल लिया गया। आठ अन्‍य घायलों के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा के कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की होगी जांच, डीएम ने बनाई तीन सदस्यीय समिति

You missed

error: Content is protected !!