ब्रेकिंग न्यूज़
सेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेलनंदा की चौकी में 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर चला मरम्मत अभियान
खबर शेयर करे -

कारगिल विजय दिवस के मौके पर युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

रिपोर्ट – नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। कारगिल में अपने प्राण न्योछावर कर देश को गर्व का अवसर देने वाले बलिदानियों को अपनों से बिछड़े भले 25 साल हो गए हों, लेकिन परिजनों को तो लगता है कि जैसे कल की बात हो। वो गए तो थे ये वादा कर कि लौट कर आएंगे, लेकिन आए तिरंगे में लिपट कर।

कारगिल की जंग को आज 25 साल पूरे हो चुके हैं। किसी ने अपना बेटा खोया तो किसी की मांग का सिंदूर उजड़ गया।

उन्हें याद कर परिजनों की आंखें छलक उठती हैं, लेकिन उनके सर्वोच्च बलिदान को याद कर सीना चौड़ा हो जाता है हल्द्वानी में कारगिल विजय दिवस के मौके पर युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों व पूर्व सैनिकों सहित शहर के गणमान्य लोगों ने कारगिल के युद्ध में देश के रक्षा के खातिर शहादत देने वाले वीर शहीदों को याद किया और कारगिल विजय दिवस को शौर्य के रूप में याद करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 47 हजार मतदाताओं को दिए जाएंगे नोटिस

You missed

error: Content is protected !!