ब्रेकिंग न्यूज़
सेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेलनंदा की चौकी में 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर चला मरम्मत अभियान
खबर शेयर करे -

नवी मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र। मुंबई में भारी बारिश के बाद नवी मुंबई के शाहबाज गांव में बनी तीन मंजिला ईमारत अचानक ढह गई. इमारत गिरने से यहां कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

बिल्डिंग में कुल 24 परिवार रहते थे. पुलिस, दमकल और NDRF मौके राहत बचाव में जुटे हुए हैं. मलबे को JCB से हटाया जा रहा है।

पिछले हफ्ते ही ग्रांट रोड इलाके में एक इमारत की बालकनी का कुछ हिस्सा गिर गया था. जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी।

मौके पर ही पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गईं। फिलहाल लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

नवी मुंबई नगरपालिका आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया कि इमारत करीब सुबह 5 बजे ढही। 

राहत-बचाव कार्य के दौरान दो लोगों को निकाल लिया गया है। दो और लोग फंसे हैं। एनडीआरएफ की टीम यहां है। बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें :  रेलवे में 4098 पदों पर भर्ती का ऐलान, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

You missed

error: Content is protected !!