ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने मजखाली में किया पार्किंग का लोकार्पण, कहा पार्किंग की सुविधा होने से वाहन चालकों को नही होगी दिक्कत।

पार्किंग की सुविधा होने से क्षेत्र में लगने वाले जाम से मिलेगी निजात-रेखा आर्या

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या मजखाली पहुंची। यहां उन्होंने वाहन पार्किंग का पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा नही होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी। ऐसे में वह अपनी गाड़ियों को कही भी खड़ी करते थे, साथ ही गाड़ियों को कहीं भी पार्क करने से जाम की स्थति भी पैदा होती थी। क्षेत्र की जनता काफी लंबे समय से इसकी मांग उठाती आ रही थी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज पार्किंग स्थल का शुभारंभ करके इसे जनता के लिए खोल दिया गया है।

पार्किंग की सुविधा होने से जहां लोगो को गाड़ी पार्क करने में आसानी होगी तो वही पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।

निश्चित ही अब क्षेत्र की जनता और पर्यटकों को अपनी गाड़ियों को अन्यत्र पार्क नही करना पड़ेगा बल्कि वह एक ही स्थान पर गाड़ियों को पार्क कर सकेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार जी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, दीपक शाह “कन्नू” भाजपा जिला मंत्री व क्षेत्र पंचायत सदस्य, कैलाश अधिकारी, बालम करायत, मंटू वर्मा, नवीन वर्मा, राजू रावत, दिनेश वर्मा, कृपाल बिष्ट, कमल गिरी सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल विधानसभा को मिली ₹402 करोड़ की बढ़ेरी बैराज परियोजना की सौगात, पेयजल, सिंचाई और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

You missed

error: Content is protected !!