ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल विधानसभा को मिली ₹402 करोड़ की बढ़ेरी बैराज परियोजना की सौगात, पेयजल, सिंचाई और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तारसंस्कृतिक प्रकोष्ठ नैनीताल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृहद वृक्षारोपणडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आभा ने पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक दी, शोध में औषधीय पौधों के एंटीऑक्सीडेंट गुणों का किया अध्ययनहल्द्वानी: रेशम की राखियों से आत्मनिर्भरता की नई डोर बुन रहीं महिलाएं, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दे रहीं संदेशभीमताल : धारी ब्लॉक के गांवों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
खबर शेयर करे -

बेतालघाट/नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली बहुप्रतीक्षित ₹402 करोड़ की बढ़ेरी बैराज परियोजना को सरकार की मंजूरी मिल गई है।

भाजपा नेता हेमचंद्र आर्य ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह परियोजना पेयजल, सिंचाई, पर्यटन और स्थानीय रोजगार के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगी।

उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए पौड़ी सांसद अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

हेमचंद्र आर्य ने बताया कि बढ़ेरी बैराज परियोजना की अनुमानित लागत 402 करोड़ रुपये है। प्रस्तावित बैराज की लंबाई 1.5 किलोमीटर, चौड़ाई 115 मीटर तथा ऊंचाई 19 मीटर होगी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद नैनीताल शहर सहित बेतालघाट ब्लॉक, कैंची धाम, रातीघाट, भवाली, चोरसा, निंगलाट, भवाली सैनिटोरियम, भूमियाधार और आसपास के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों को दीर्घकालिक एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से बेतालघाट क्षेत्र की कई ग्राम सभाओं को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

साथ ही बैराज के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन की नई संभावनाएं विकसित होंगी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

परियोजना को शीघ्र गति देने के उद्देश्य से बुधवार को संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक और स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान परियोजना की तकनीकी संभावनाओं और निर्माण संबंधी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष (गरमपानी) नीरज बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, जिला पंचायत सदस्य संजय बोरा, तराई विकास संघ के उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप बोरा, मंडल उपाध्यक्ष भुवन आर्या, खैरना प्रधान कमल जंतवाल, धन्याकोट तल्लाकोट के प्रधान पुष्कर जलाल, गेरखाल की प्रधान राधा जलाल, सेठी की प्रधान बिमला देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

तकनीकी विभाग की ओर से सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डी.के. सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हीरा सिंह बिष्ट, दोनों विभागों के जूनियर इंजीनियर तथा अन्य अधिकारी भी निरीक्षण में शामिल हुए।

भाजपा नेता हेमचंद्र आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि बढ़ेरी बैराज परियोजना नैनीताल विधानसभा के लिए एक परिवर्तनकारी योजना साबित होगी, जो आने वाले वर्षों में पेयजल संकट के समाधान, कृषि विकास और पर्यटन को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला

You missed

error: Content is protected !!