ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में सूदखोरों का ब्याज पर पैसे देने के नाम पर मोटे पैसे वसूलने का धंधा जोरों पर है, सूदखोर ने पीड़िता का मकान किया अपनी पत्नी के नाम

रिपोर्टर – नरेश सिंह बिष्ट

हल्द्वानी। फतेहपुर के रामड़ी आनसिंह निवासी पूर्व सैनिक हेमंत सिंह बिष्ट की पत्नी भावना बिष्ट ने अपने पड़ोसी प्रदीप सिंह डोगरा पर दो लाख रुपये उधार लेने के बाद 18 लाख रुपये वसूलने, साथियों के साथ मिलकर मकान के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 18 लाख रुपये का लोन मंजूर करा लेने और करीब 60 लाख रुपये के मकान की रजिस्ट्री जबरन अपनी पत्नी के नाम कराने का आरोप लगाया है।

महिला की तहरीर पर मुखानी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्याज पर रुपये लेखकर मूल और ब्याज चुकाने के बाद भी लाखों की रकम वसूलना बड़ी सिरदर्दी बनता जा रहा है। हल्द्वानी में भी इसका खुला खेल चल रहा है। ऐसा ही एक मामला मुखानी क्षेत्र में सामने आया है।

पुलिस को दी तहरीर में भावना ने बताया कि उनका पड़ोसी प्रदीप ब्याज पर रुपये देता है। 24 अप्रैल 2021 को भावना की बहन की शादी थी। बहन को सोने का तोहफा देने के लिए उन्होंने पड़ोसी प्रदीप से 10 ब्याज पर दो लाख रुपये लिए थे।

मुंबई में कार्यरत पति महीने में घर खर्च के लिए जो रकम भेजते थे, उसमें से रुपये बचाकर वह कर्ज चुका रही थीं।

नकद और ऑनलाइन भावना ने पड़ोसी को करीब 18 लाख रुपये का भुगतान किया लेकिन उसके बाद भी आरोपी उन पर बकाया रकम निकालने लगा।

आरोप है कि कर्ज देने वाले ने भावना को पति और बच्चों को जान से मरवाने की धमकी देकर उनके मकान के फर्जी दस्तावेज बनवाकर एलआईसी से 18 लाख रुपये का लोन भी करा लिया।

इसके अलावा पीड़िता के 66 लाख रुपये कीमत के मकान की रजिस्ट्री भी जबरन अपनी पत्नी गीता के नाम पर करा ली। कुल मिलाकर पूर्व सैनिक की पत्नी को दो लाख रुपये उधार देकर करीब 78 लाख रुपये की चपत लगा दी।

इधर, मुखानी के थाना प्रभारी, मुखानी पंकज जोशी ने बताया है कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी प्रदीप सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन CE2CT-2026 का भव्य शुभारंभ

You missed

error: Content is protected !!