ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : साइबर ठग ने युवती को क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने का झांसा देकर खाते से उड़ाए लाखों रूपए….…….नैनीताल : जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में श्री नंदा देवी महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजितडा.आई.डी.भट्ट ने गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के कार्यकारी निदेशक का पदभार किया ग्रहणब्रेकिंग न्यूज़ : हरिद्वार में प्रेम का खौफनाक अंत, सनकी प्रेमी ने सरेराह प्रेमिका का काटा गलाभीमताल : राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने पंचायत चुनाव में सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों द्वारा प्रत्याशियों को धमकाने का लगाया आरोप, रिटर्निंग ऑफिसर को लिखा पत्र, निष्पक्ष चुनाव की मांग…
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पारिवारिक कलह के चलते भाई ने बहन की सास पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लहुलूहान महिला सड़क पर गिर गईं।

पुलिस ने घायल महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

टीपी नगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि जीतपुर नेगी निवासी गंगा देवी (55) पत्नी श्याम सिंह यहां अपने पति, बेटे और बहू के साथ रहती हैं। सभी मजदूरी करते हैं। इनके घर के पास में शीशगढ़ निवासी अर्जुन भी किराये पर अपनी पत्नी के साथ रहता है।

अर्जुन गंगा देवी की बहू शीला का भाई है। अर्जुन का उसकी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। उधर गंगा देवी बार-बार अर्जुन को अपनी पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रही थी।

गंगा देवी अर्जुन की शादी दूसरी जगह कराना चाहती थी। इसी कारण आपस में रोज विवाद होता था। उधर अर्जुन पत्नी को तलाक नहीं देना चाहता था।

रविवार को अर्जुन चाकू लेकर गंगा देवी के घर पहुंचा। उस समय अर्जुन की बहन शीला घर पर थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अर्जुन और गंगा देवी में कुछ बहस हो गई।

अर्जुन ने चाकू से गंगा देवी पर दो वार कर दिए। इससे गंगा देवी दौड़ती हुई सड़क पर गिर गई। उधर लोगों के शोर करने पर अर्जुन भाग गया। पुलिस ने गंगा देवी को अस्पताल में भर्ती कराया।

टीपीनगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि गंगा की हालत खराब है। घर में शीला के अलावा कोई नहीं है। आरोपी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। मामले की तहरीर नहीं मिली है।

महिला बचने के लिए 100 मीटर भागी
टीपीनगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि लोगों के अनुसार गंगा देवी आरोपी से बचने के लिए 100 मीटर भागी।

पीछे दौड़े युवक ने महिला के कंधे और हाथ पर चाकू से वार कर दिया। कहा कि युवक ने पहले से ही मारने की योजना बनाई थी। वह लोहार से पहले ही चाकू खरीदकर साथ लाया था।

यह भी पढ़ें :  श्रमिकों के लिए न्यूनतम मज़दूरी, समय पर वेतन भुगतान... 4 लेबर कोड विशेषताएं एवं मुख्य बिंदु!

You missed

error: Content is protected !!