ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

नैनीताल। जनहित संस्था नैनीताल की एक आवश्यक बैठक मल्लीताल में अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

संस्था के मीडिया प्रभारी जी के ए गौरव बब्बी के अनुसार संस्था के उपाध्यक्ष अशोक साह द्वारा सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बताया गया कि राजकीय बी.डी. पाण्डे जिला (महिला) चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संस्था द्वारा पूर्व में माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल में जो याचिका दायर की गई थी, दिनांक 23.07.24′ को माननीय न्यायालय द्वारा याचिका का निस्तारण करते हुए यह निर्णय लिया गया कि

अव्यवस्थाओं के सुधार में कोई कमियाँ रह गई हों तो वे राज्य सरकार को अपना प्रत्यावेदन दे सकते हैं। इसी क्रम में संस्था द्वारा एक प्रत्यावेदन राजकीय बी.डी.पांडेय जिला (महिला) चिकित्सालय की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग देहरादून को भेजा जा रहा है, ताकि शासन द्वारा बी.डी. पांडेय जिला (महिला) चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के निराकरण के सम्बन्ध में गम्भीरता पूर्वक विचार कर कठोर कार्रवाई की जा सके।

जिससे आमजन को स्वास्थ्य के उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके। इस प्रकरण पर संस्था के सभी सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया गया कि यदि शासन स्तर पर यथा समय कोई कारवाई नहीं की गयी तो इस संबंध में अग्रिम कारवाही करने के लिए संस्था को विचार करना होगा।

बैठक में संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के अलावा उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव महेश चंद्र आर्य, उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्या साह, कोषाध्यक्ष मनोज सनवाल, रीता बिष्ट संगठन मंत्री वकिल उद्दीन,
मीडिया प्रभारी जी के ए गौरव बब्बी,भुवन कुमार आर्य, बी डी तिवाड़ी, अमित रस्तोगी, प्रमोद सचदेवा, नन्द लाल, नफीस अहमद इत्यादि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बिहार सरकार बेकफुट पर, पुलिस के तीन बड़े यू-टर्न, सियासी दबाव के बाद बदले कदम

You missed

error: Content is protected !!